Hug Day 2022 : लग जा गले कि फिर ये हसीं रात . . . प्यार की झप्पी देकर रिश्तों को करें मजबूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेलेंटाइन वीक भी अब अपने कुछ चरण पार कर चुका है। रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे और प्रॉमिस डे बाद आज है हग डे। इस खास दिन लोग एक-दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का अहसास कराते हैं। क्योंकि गले लगने का एहसास सबसे प्यारा होता है। यदि आप पहली बार अपने …

वेलेंटाइन वीक भी अब अपने कुछ चरण पार कर चुका है। रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे और प्रॉमिस डे बाद आज है हग डे। इस खास दिन लोग एक-दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का अहसास कराते हैं। क्योंकि गले लगने का एहसास सबसे प्यारा होता है। यदि आप पहली बार अपने पार्टनर को हग करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। कहीं ऐसा ना हो एक्साइटमेंट के चक्कर में आप सब गड़बड़ कर जाएं और आपका पार्टनर आपसे नाराज हो जाएं। तो आइए जानें कैसे आप अपने पार्टनर को हग करके अपने बीच की दूरियों को दूर कर प्यार को बढ़ा सकते हैं।

गले लगाने के टिप्स…

  • अपने पार्टनर को निजी स्‍थान पर हग कर रहे हैं तो उसे कसकर पकड़ लें। बांहों में भर ले। उसे कुछ मिनटों तक हग करें। ऐसा करने पर जिससे हम प्यार करते है उसके प्रति हमारा प्यार और विश्वास और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
  • हग डे पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एक दूजे की आंखों में देखें और प्यार की झप्पी देकर रिश्तों को मजबूत करें।
  • पार्टनर को हग करते समय ना तो बहुत ज्यादा टाइट गले लगाएं और ना ही बहुत हल्के से गले मिलें। बल्कि आपके पार्टनर को आपकी फीलिंग्स का अहसास हो, कुछ इस तरह हग करें।
  • हग करते समय अपने पार्टनर की आंखों में आंखे डालिए, एक प्यारी सी स्माइल कीजिए और फिर हग कीजिए। फिर देखिए आपका पार्टनर आपको अपने कितने करीब महसूस करेगा।
  • अपने पार्टनर की पसंद-नापसंद को तो आप जानते ही होंगे। बाजार से उनके पसंद की कोई चीज ले आएं या घर में ही बनाएं। फिर अपने हाथों से अपने पार्टनर को खिलाएं।

इन खूबसूरत शायरियों के जरिये पार्टनर से करें दिल की बात

अपनी बांहों में मुझे बिखर जाने दो
सांसों से अपनी मुझे महक जाने दो
दिल बेचैन है कबसे इस प्यार के लिए
आज तो सीने में अपने मुझे उतर जाने दो।
Happy Hug Day 

लग जा गले के फिर ये हसीन रात हो न हो
शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो
Happy Hug Day 

कोई कहे इसे जादू की झप्पी
कोई कहे इसे प्यार
मौका है खूबसूरत
आ गले लग जा यार
तुझे कर दूं प्यार बेशुमार
Happy Hug Day 

तुम्हारी बांहों में आकर हमें जन्नत मिल गई सारी ,
खुदा से बोल दूं कि अपनी जन्नत अपने पास ही रखें
मैं अपने यार के आगे सजदां करता हूं
Happy Hug Day 

एक बार तो मुझे सीने से लगा ले
अपने दिल के भी सारे अरमान सजा ले
कब से है तड़प तुझे अपना बनाने की
आज तो मौका है मुझे अपने पास बुला ले
Happy Hug Day 

ये भी पढ़ें : Promise Day 2022: बनकर तेरा साया हम साथ निभाएंगे…, प्रॉमिस डे पर पार्टनर से करें वादा

संबंधित समाचार