रायबरेली: साक्षी महाराज ने लोधी बाहुल्य गांवों में भरी हुंकार, कहा- ओबीसी समाज का सम्मान बीजेपी में सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने चुनावी माहौल को चरम पर पहुंचा दिया है। एक दिन पहले मुलायम सिंह यादव की बहुत अपर्णा यादव व बाराबंकी सांसद द्वारा ऊंचाहार में जबरदस्त प्रचार करने के बाद शनिवार को उन्नाव सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महराज ने लोधी मतदाताओं को साधने के लिए ऊंचाहार के कई गांवों …

रायबरेली। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने चुनावी माहौल को चरम पर पहुंचा दिया है। एक दिन पहले मुलायम सिंह यादव की बहुत अपर्णा यादव व बाराबंकी सांसद द्वारा ऊंचाहार में जबरदस्त प्रचार करने के बाद शनिवार को उन्नाव सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महराज ने लोधी मतदाताओं को साधने के लिए ऊंचाहार के कई गांवों में पसीना बहाया।

उन्नाव सांसद डा सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने भाजपा उम्मीदवार अमर पाल मौर्य के पक्ष में लोधी बाहुल्य गांवों में पहुंचकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया और लोधी समाज के लोगों से कहा कि इस समाज को सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा ने दिया है।

बीजेपी का ऋणी है लोधी समाज

आज इस समाज की पहचान स्व कल्याण सिंह के कारण पूरे सूबे में मिल रही है। उन्होंने कहा कि लोधी समाज भाजपा का ऋणी है और इस ऋण को चुकाने का मौका आ गया है। उन्होंने कहा कि पूरा ओबीसी समाज आज सभी समाज के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। यह भाजपा के सबका साथ सबका विकास नारे को प्रमाणित करता है।

बीजेपी ने दलित और पिछड़ों के लिए चलाई हैं योजनाएं

भाजपा ने दलित , पिछड़े वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई है। किसान सम्मान निधि, निशुल्क राशन का सबसे अधिक लाभ गरीब वर्ग को मिला है। ऊंचाहार के गांव बाबा का पुरवा, गदा गंज आदि की सभाओं में भाजपा सांसद ने अपील की कि एक एक मत भाजपा के पक्ष में होना चाहिए, जिससे एक ईमानदार और विकास करने वाली सरकार का गठन हो तथा उत्तर प्रदेश आगे बढ़ सके। उनके साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: IPL Auction 2022 : आईपीएल नीलामी में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने ईशान किशन

संबंधित समाचार