बिजनौर : हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत, दो घायल
बिजनौर,अमृत विचार। दो दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। एक घटना शनिवार सुबह चांदपुर तो दूसरी शुक्रवार देर शाम धामपुर क्षेत्र में हुई। एक मृतक के परिजन भी दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामले में तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली …
बिजनौर,अमृत विचार। दो दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। एक घटना शनिवार सुबह चांदपुर तो दूसरी शुक्रवार देर शाम धामपुर क्षेत्र में हुई। एक मृतक के परिजन भी दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामले में तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहली घटना शनिवार की सुबह चांदपुर-धनौरा मार्ग पर हरपुर गांव के निकट हुई। बताया गया कि एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार थाना धनौरा मंडी अमरोहा के गांव चूचेला कलां निवासी जुनैद (18) पुत्र इस्तखार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी इसरार पुत्र इंतजार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिली परिजनों में हड़कंप मच गया और वह मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना नहटौर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम की है। बताया जाता है कि धामपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीपुरशुदा उर्फ जंदरपुर निवासी शहजाद (32) पुत्र शफीक शुक्रवार को अपने साथी शादाब पुत्र इकरार के साथ गांव जमालपुर आलम स्थित अपनी ससुराल आए थे। देर शाम वह बाइक से अपने साथी के साथ घर लौट रहे थे।
नहटौर मार्ग पर गांव हर्रा अहमदपुर के निकट सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों शहजाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि शादाब को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक की पत्नी साजिया ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
परिजन भी हुए घायल
शहजाद की मौत की सूचना मिलने पर उनके परिजन कार से घटना स्थल की ओर निकले। बताया गया कि वह बिजनौर से कस्बा झालू होते हुए धामपुर जा रहे थे। झालू नहटौर मार्ग पर गांव कोकापुर के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी कार भिड़ गई। इस दुर्घटना में इकरार पुत्र अबरार, नईमा पत्नी इकरार, हाजरा पत्नी अबरार और मुकीम पुत्र नसीम निवासी पहाड़ी दरवाजा थाना नगीना घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
