हल्द्वानी: चोरी की बिजली से बना रहे थे आशियाना, चार धरे गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरी की बिजली से आशियाना बनाने वाले विद्युत विभाग के हत्थे चढ़ गए। अधिकारियों को ऐसे दो लोग मिले, जबकि अन्य दो मामलों में लोग केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने चारों के खिलाफ मुखानी थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विद्युत …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरी की बिजली से आशियाना बनाने वाले विद्युत विभाग के हत्थे चढ़ गए। अधिकारियों को ऐसे दो लोग मिले, जबकि अन्य दो मामलों में लोग केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने चारों के खिलाफ मुखानी थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सतर्कता मनोज कुमार पाण्डे ने बताया कि बीते गुरुवार को वह विद्युत वितरण उपखंड कमलुवागांजा के उपखंड अधिकारी विद्या भूषण जोशी, अपर अभियंता नीरज कुमार, अपर अभियंता विनोद कुमार, व लाइन मैन संतोष गोस्वामी के साथ चेकिंग थे। इस दौरान टीम ने खुशालपुर नई आबादी कमलुवागांजा निवासी प्रकाश चन्द्र के घर पहुंचे।

प्रकाश इनकमिंग केबिल में कट मारकर एक अन्य केबिल जोड़ कर बिजली चोरी कर रहे थे। इसके बाद टीम ने देवपुर देवका कमलुवागांजा निवासी मुन्नी देवी के घर छापेमारी की। यहां कोर केबिल के जरिये बिजली चोरी पकड़ी गई। जबकि अन्य दो मामलों में चोरी की बिजली से नए आवासों को निर्माण किया जा रहा था।

टीम ने पहले रामडी छोटी कमलुवागांजा निवासी चन्दन सिंह के घर छापा मारा और निरीक्षण में पाया कि बिजली के पोल में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। जिससे भवन निर्माण हो रहा था। इसके बाद टीम इसी इलाके में प्रवज्जल पाण्डे के घर छापेमारी की और यहां भी चोरी की बिजली से भवन निर्माण होता पाया गया। इन सभी के खिलाफ मुखानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा