कानपुर: सीसीटीवी ने खोली चालक के झूठ की पोल, कंपनी की लापरवाही हुई उजागार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। टाटमिल चौराहे पर शुक्रवार को दिनदहाड़े ई-बस से लोगों को कुचलने के मामले में सीसीटीवी फुटेज ने चालक के झूठ की पोल खोल दी है। चालक को बर्खास्त करने के साथ उसका ड्राइविग लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जांच में संचालन कर रही कंपनी की लापरवाही भी सामने आई है। वह अप्रशिक्षित चालकों …

कानपुर। टाटमिल चौराहे पर शुक्रवार को दिनदहाड़े ई-बस से लोगों को कुचलने के मामले में सीसीटीवी फुटेज ने चालक के झूठ की पोल खोल दी है। चालक को बर्खास्त करने के साथ उसका ड्राइविग लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जांच में संचालन कर रही कंपनी की लापरवाही भी सामने आई है। वह अप्रशिक्षित चालकों से बसें चलवा रही है। कंपनी ने 172 में से सिर्फ 34 चालकों को प्रशिक्षण दिया है।

टाटमिल चौराहे पर 12 दिन पूर्व हुए हादसे की पोल बस में लगे सीसीटीवी कैमरों ने खोली थी। इस बार भी सीसीटीवी कैमरों ने हादसे का राज उजागर कर दिया है। चालक की लापरवाही सामने आई है। चालक ने बताया था कि ब्रेक न लगने से हादसा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हैंडब्रेक पहले से लगा था। उसे जब इस गलती का अहसास हुआ तो उसने एक्सीलेटर कम किए बिना हैंड ब्रेक छोड़ दिया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और उसने लोगों को कुचल दिया। तोडफोड़ के चलते सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए थे। सर्वर पर सुरक्षित डाटा से वीडियो मिला।

यह है मामला

टाटमिल चौराहे पर बाबूपुरवा पुल से घंटाघर की ओर रेड लाइट की बजह से वाहन खड़े थे। बाबूपुरवा पुल से उतर रही बस अनियंत्रित हुई और टेंपो में टक्कर मारकर राहगीरों को कुचलते हुए डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में टेंपो सवार और राहगीरों सहित सात लोग गंभीर घायल हुए थे।

स्टीयरिग और ब्रेक सहित सभी उपकरण ठीक थे। टायरों में हवा भी मानक के अनुसार थी। चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। उचित प्रशिक्षण न मिलने के कारण चालकों को ऑटोमैटिक बस चलाने में असुविधा हो रही है…उदयवीर सिह, एआरटीओ।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: बेहोशी का इंजेक्शन लगाने से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने सील किया क्लीनिक

संबंधित समाचार