कानपुर में बड़ा हादसा: कार व ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। पनकी में भौती बाईपास के पास शुक्रवार देर रात हाईवे पर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। उसमें सवार पांच युवक गंभीर घायल हो गए। इनमें से दो की मौत हो गई। तीन की …

कानपुर। पनकी में भौती बाईपास के पास शुक्रवार देर रात हाईवे पर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। उसमें सवार पांच युवक गंभीर घायल हो गए। इनमें से दो की मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर है।

मछरिया निवासी 28 वर्षीय शकील इलाके में रहने वाले शाहनवाज की कार चलाते थे। शुक्रवार रात शकील कार सेे चार साथियों के साथ सचेंडी में दोस्त की शादी में गया था। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक अचानक कार के सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई।

तेज रफ्तार होने से कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार शकील व चार साथी गंभीर घायल हो गए। मामले की जानकारी पास स्थित ढाबा संचालक ने कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बर्रा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दो की मौत हो गई। तीन की हालत नाजुक है।

घटना के बाद पहुंची पीआरवी ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। दो की मौत के बारे में कोई सूचना नहीं है…अंजन कुमार सिह, पनकी थाना प्रभारी।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: दो पेज के सुसाइड नोट में लिखा पांच वर्ष के तनाव का राज, हॉस्टल की छत से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका