अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया करारा हमला, कहा- भाजपा के राज में बाइक तक नहीं चला पा रहे लोग
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर घेरते हुये कहा कि गरीब आदमी को हवाई सफर का सपना दिखाने वालों ने पेट्रोल डीजल के दाम इस कदर बढ़ा दिये है कि हवाई यात्रा तो दूर, आम आदमी मोटरसाइकिल से भी चलने को मोहताज हो …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर घेरते हुये कहा कि गरीब आदमी को हवाई सफर का सपना दिखाने वालों ने पेट्रोल डीजल के दाम इस कदर बढ़ा दिये है कि हवाई यात्रा तो दूर, आम आदमी मोटरसाइकिल से भी चलने को मोहताज हो गया है।
देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई
बदायूं के इस्लामनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये अखिलेश ने शनिवार को कहा कि बीजेपी के लोग कहते थे हमारे गरीब भाई लोग हवाई जहाज में चलेंगे मगर जब से सरकार बनी, डीजल पेट्रोल कितना महंगा कर दिया कि हमारे गरीब की गाड़ी और नौजवान की मोटरसाइकिल नहीं चल पा रही है।
पेट्रोल 100 के पार हो गया। अगर भाजपा फिर आ गई तो हो सकता है पेट्रोल 200 के पार हो जाए। भाजपा को झूठ बोलने वालों की पार्टी करार देते हुये उन्होने कहा कि भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं जो थोड़े बड़े नेता है, वह थोड़े बड़े झूठ बोल रहे हैं और जो सबसे बड़े हैं वह सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं। भाजपा के नेता कहते थे कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी मगर आय दोगुना होने तो दूर, वे पाई पाई को मोहताज हो गये।
सपा को मिलेगी बड़ी जीत
पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा गठबंधन की बड़ी जीत का दावा करते हुये कहा कि पहले चरण में ही जनता ने फैसला सुना दिया है कि आने वाले समय में गठबंधन की सरकार आने जा रही है। इस बार पहले से ज्यादा तैयारी है, एक भी सीट कोई और नहीं जीत पाएगा, सब का सफाया होने जा रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा के एक बड़े नेता कह रहे हैं कि गर्मी निकाल देंगे मगर जैसे ही पहले चरण का चुनाव हुआ उनके कार्यकर्ता नेता ठंडे पड़ गए हैं और जब यहां पर वोट पड़ेगा रहे, बचे भी ठंडे हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: अराजकता के लिए आजम खान को याद कर रहे अखिलेश: अनुराग ठाकुर
