लखनऊ: दहेज की लालच में ससुराल वालों ने युवती को उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बंथरा थानांतर्गत ककहुआ गांव में ससुराली परिजनों ने दहेज के लालच में नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पिता ने पति व सास-ससुर समेत कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 20 जून 2021 को हुई थी मृतका बिट्टू की शादी मृतका के पिता लखीमपुर-खीरी निवासी सतीश कुमार ने …

लखनऊ। बंथरा थानांतर्गत ककहुआ गांव में ससुराली परिजनों ने दहेज के लालच में नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पिता ने पति व सास-ससुर समेत कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

20 जून 2021 को हुई थी मृतका बिट्टू की शादी

मृतका के पिता लखीमपुर-खीरी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी बिट्टू देवी (22) की गत 20 जून 2021 को बंथरा के ककहुआ गांव निवासी सुमित पटेल से की थी। शादी के कुछ दिन के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बिट्टू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

उसने कई बार इसके बारे में मायके को बताया। शनिवार को पता चला कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बिट्टू की हत्या कर दी है। इसके बाद उन्होंने बिट्टू के पति सुमित पटेल, ससुर राजेश पटेल, सास संतोषी, जेठ अमित पटेल, जेठानी गंगोत्री पटेल, देवर बीनू पटेल, बीनू की पत्नी व गंगोत्री के पिता कालिका प्रसाद के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: कार में जबरन बिठाकर रईसजादों ने राहगीर को पीटकर किया अधमरा

संबंधित समाचार