लखनऊ: अवैध प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चिनहट थानांतर्गत तिवारीगंज स्थित अवैध रूप से चल रही आसाम प्लाईवुड फैक्ट्री में शनिवार देर शाम को भीषण आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हालांकि आग …

लखनऊ। चिनहट थानांतर्गत तिवारीगंज स्थित अवैध रूप से चल रही आसाम प्लाईवुड फैक्ट्री में शनिवार देर शाम को भीषण आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हालांकि आग से कोई हताहत नहीं हुआ, पर लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

स्थानीय लोगों ने दी फायद ब्रिगेड को सूचना

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 6 बजे अवैध रूप से चल रही प्लाईवुड फैक्ट्री के स्टीम रूम से काला धुआं और आग की लपटें निकलते दिखीं। सूचना मिलने पर गोमतीनगर, इंदिरानगर और हजरतगंज फायर स्टेशन से पांच दमकल गाड़ियां पहुंचीं।

धुआं अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। सीएफओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि न तो फैक्टी में फायर एनओसी थी और न ही अग्निशमन यंत्र लगे हुए थे। इसके लिए फैक्ट्री मालिक को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।

आधा दर्जन दुकानों व दो ट्रकों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी

वहीं सरोजनीनगर थानांतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में गत शुक्रवार देर रात करीब आधा दर्जन मोटर मकैनिकों की दुकानों में आग लग गई। आम ने समीप खड़े दो ट्रकों को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर करीब आधा दर्जन दमकल गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वैसे तो घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, पर दुकानों का लाखों का सामान व ट्रक जलकर खाक हो गये।

राजू ऑटो गैराज के मालिक राजेंद्र उर्फ राजू ने बताया कि रात करीब 12 बजे दुकान में आग लगने लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और आधा दर्जन दुकानों व पास खड़े दो ट्रक को चपेट में ले लिया। सूचना पाकर सरोजनीनगर फायर स्टेशन से पहुंची दमकल गाड़ियों ने आधा दर्जन दमकल गाड़ियों का पानी खर्च कर करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: VOTERS को जागरूक करने भीमताल पहुंची SVEEP टीम, बोले- लोग जरुर करेंगे VOTE

संबंधित समाचार