लखनऊ: बीजेपी ने जारी की नौ उम्मीदवारों की नई लिस्ट, मऊ में मुख्तार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अशोक सिंह
लखनऊ। यूपी चुनाव अब पीक पर है। दूसरे चरण का चुनावी प्रचार थम चुका है। ऐसे में पार्टियां फिर से लिस्ट जारी कर रही हैं। बीजेपी ने शनिवार को नौ उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी ने पूर्वांचल को साधने की पूरी कोशिश की है। बीजेपी ने मऊ सदर सीट …
लखनऊ। यूपी चुनाव अब पीक पर है। दूसरे चरण का चुनावी प्रचार थम चुका है। ऐसे में पार्टियां फिर से लिस्ट जारी कर रही हैं। बीजेपी ने शनिवार को नौ उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी ने पूर्वांचल को साधने की पूरी कोशिश की है। बीजेपी ने मऊ सदर सीट से अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

श्री अशोक सिंह मुख्तार अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अशोक सिंह मऊ का चर्चित नाम हैं और चर्चित ठेकेदार अजय प्रकाश केस में पैरोकार हैं। बता दें कि ठेकेदार मन्ना सिंह और राजेश राय की 29 अगस्त 2009 को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर मर्डर कर दिया था।
