ठंड से मिली राहत, मौसम विभाग के ने कहा- अब एक सप्ताह तक साफ रहेगा आसमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सर्दी से परेशान चल रहे लोगों को मौसम ने बड़ी राहत दी है। आसमान साफ होने और कोहरे का प्रकोप घटने से ठंड का असर कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अब राजधानी में पूरे सप्ताह के दौरान मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग ने 19 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना …

लखनऊ। सर्दी से परेशान चल रहे लोगों को मौसम ने बड़ी राहत दी है। आसमान साफ होने और कोहरे का प्रकोप घटने से ठंड का असर कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अब राजधानी में पूरे सप्ताह के दौरान मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग ने 19 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। जो फिर से शीतलहर की चपेट में ले सकता है।

बता दे, बीते शनिवार को मौसम साफ होने के साथ ही दिन भर धूप खिली रही। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते तापमान में बदलाव कायम है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक करीब 1 सप्ताह तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में रविवार की शाम एक नए विभोक्ष का असर पड़ने से हल्के बादल छाए रहेंगे। जो ठंड का एहसास दिला सकते हैं।

राजधानी का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस वही, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 26.8 डिग्री, आगरा में 25.4 डिग्री और कानपुर में 25.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 5.8 डिग्री सेल्सियस, इटावा में 6.8 डिग्री सेल्सियस और मेरठ में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को सुबह भी मौसम साफ रहा। दिन में धूप खिली। दोपहर में धूप का असर तेज होने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को ठंड से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। हालांकि अभी सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार एक हफ्ते बाद सर्दी दोबारा दस्तक दे सकती है।

यह भी पढ़ें:-Night Curfew: यूपी में आज से बदला नाइट कर्फ्यू का समय, जानें क्या होगी नई टाइमिंग

संबंधित समाचार