मुरादाबाद मंडल की 27 सीटों पर थमा चुनावी शोर, प्रत्याशी अब डोर टू डोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। मुरादाबाद मंडल की 27 सीटों सहित प्रदेश के नौ जिलों में दूसरे चरण के मतदान के लिए शनिवार की शाम चुनावी शोर थम गया, 55 सीटों पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेगा। इन सीटों पर मतदान के लिए रविवार को दिन में पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी, देर शाम तक …

मुरादाबाद/अमृत विचार। मुरादाबाद मंडल की 27 सीटों सहित प्रदेश के नौ जिलों में दूसरे चरण के मतदान के लिए शनिवार की शाम चुनावी शोर थम गया, 55 सीटों पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेगा। इन सीटों पर मतदान के लिए रविवार को दिन में पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी, देर शाम तक बूथों पर पार्टियां पहुंचकर मतदान की तैयारियों में जुटेंगीं।

दूसरे चरण में प्रदेश के नौ जिलों मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बिजनौर, बरेली, सहारनपुर, बदायूं और शाहजहांपुर में 55 सीटों पर सोमवार को वोट पड़ेगा। इन 55 सीटों पर मुरादाबाद मंडल की 27 सीटें भी शामिल हैं। इन सीटों पर रविवार की शाम प्रचार का शोर थम गया। इसके बाद प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क करने के लिए डोर टू डोर पहुंचने लगे।

आखिरी के 24 घंटे में मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए लुभाने के लिए हर हथकंडे व दांव आजमाए जा रहे हैं, वहीं पुलिस प्रशासन सकुशल व शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियों के दावे को साबित करने में पूरा जोर लगा रहे हैं। रविवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी को देखते हुए जिलों में चुनाव आयोग की ओर से आए प्रेक्षक भागदौड़ कर व्यवस्था को पुख्ता कराने में लगे रहे। मुरादाबाद जिले में छह सीटों पर 66 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

जिले की 2667 बूथों पर मतदान के लिए 13000 हजार मतदान कार्मिकों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसमें 12760 मुख्य भूमिका में और 1240 रिजर्व बेंच में रहेंगे। जिनकी जरूरत पड़ने पर ड्यूटी में लगा दिया जाएगा। इन सभी कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया की बारीकियों का प्रशिक्षण देकर तैयार कर दिया गया है। रविवार को मंडी परिषद और सर्किट हाउस के पीछे बुद्ध विहार के मैदान से विधानसभा तय जगह से पार्टियों की रवानगी रिटर्निंग अधिकारियों और प्रेक्षक की देखरेख में होगी। शाम तक पार्टियां बूथों पर पहुंच कर मतदान की तैयारियों में जुट जाएंगी। सोमवार की सुबह पहले माकपोल के बाद मतदाताओं से वोट डलवाया जाएगा। बूथों पर सुरक्षा और कोविड प्रोटोकाल के पालन का इंतजाम रहेगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 13 व 14 फरवरी को नहीं चलेगा कोविड टीकाकरण अभियान

संबंधित समाचार