IPL Mega Auction 2022 : आईपीएल ऑक्शन का दूसरा दिन आज, देशी-विदेशी खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) मेगा ऑक्शन  के पहले दिन (12 फरवरी को) 97 में से 74 खिलाड़यों को खरीददार मिले और 23 पर बोली नहीं लगी। शुरुआती दिन मेगा ऑक्शन में 388 करोड़ रुपए खर्च किए गए। अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन साबित हुए हैं। उन्हें मुंबई …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) मेगा ऑक्शन  के पहले दिन (12 फरवरी को) 97 में से 74 खिलाड़यों को खरीददार मिले और 23 पर बोली नहीं लगी। शुरुआती दिन मेगा ऑक्शन में 388 करोड़ रुपए खर्च किए गए। अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन साबित हुए हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस  ने 15.25 करोड़ में खरीदा है। भारतीय तेज गेदबाज दीपक चाहर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए लगाए। वहीं श्रेयस अय्यर को कोलकाता ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा। रविवार को मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन है और अब बारी बचे सभी खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी।

Image

मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में जारी है। इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। दर्शक इसे डिज्नी-हॉटस्टार के एप्लिकेशन पर भी लाइव देख सकेंगे। मेगा ऑक्शन की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी।

 

इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
दूसरे दिन ऑक्शन में क्रिस जॉर्डन, एविन लेविस, जोफ्रा आर्चर, एरॉन फिंच, डेविड मलान, जिमी नीशाम, एलेक्स हेल्स, ओडियन स्मिथ के साथ भारतीय दिग्गज ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, नवदीप सैना, शिवम दुबे, जैसे खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। ऑक्शन का दूसरा दिन पहले दिन से भी मजेदार होने वाला है। कई टीमों को अब अपने हाथों को बांधकर खर्च करना होगा, और इसी वजह से ऑक्शन के दूसरे दिन टीमों के बीच इन खिलाड़ियों के लिए पहले दिन से भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें : IPL Auction 2022 : आईपीएल नीलामी में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने ईशान किशन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा