बहराइच: ढहा मिट्टी का मकान, मलबे में दबकर पिता-पुत्र घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पारा परसरामपुर गांव निवासी एक ग्रामीण का कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर पिता पुत्र घायल हो गए। गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पारा परसरामपुर गांव निवासी वृद्ध तम्मसुल का मकान मिट्टी का बना हुआ था। चार दिन पहले लगातार दो दिन बारिश …

बहराइच। पारा परसरामपुर गांव निवासी एक ग्रामीण का कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर पिता पुत्र घायल हो गए। गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पारा परसरामपुर गांव निवासी वृद्ध तम्मसुल का मकान मिट्टी का बना हुआ था। चार दिन पहले लगातार दो दिन बारिश होने से मकान में नमी आ गई थी।

ठंड के चलते तम्मसूल (80) पुत्र अब्दुल्ला और उनके पुत्र मोहम्मद उमर (45) मकान में लेटे हुए थे। मकान ढहने से पिता पुत्र मलबे में दब गए। काफी देर तक सभी मलबे में ही दबे रहे। ग्रामीणों ने मलबे से सभी को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को सीएचसी मुस्तफाबाद भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर पिता पुत्र को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-Shraddha Arya Photos: वैलेंटाइन डे पर श्रद्धा आर्या की तरह खूबसूरत दिखना है, तो अपनाए यह टिप्स

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका