मुरादाबाद : कर्ज में डूबे किसान ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में देर रात कर्ज में डूबे युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, युवक पर गांव के ही लोगों का एक लाख रुपए कर्ज था। …

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में देर रात कर्ज में डूबे युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, युवक पर गांव के ही लोगों का एक लाख रुपए कर्ज था।

आत्महत्या करने वाला 40 वर्षीय ऋषि पाल संभल जनपद के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी भारतल का निवासी था। पिछले दो साल से वह परिवार के साथ मझोला थाना क्षेत्र के मंगूपुरा गांव निवासी जगदीश के मकान में किराए पर रहता था। पति-पत्नी बेलदारी का काम करते थे। इसके अलावा ऋषि पाल रात में चौकीदारी करता था। देर रात वह नवादाबाद के सेक्टर-3 स्थित एक मकान में चौकीदारी कर रहा था। इस दौरान उसने फंदे लटककर जान दे दी। सुबह 9:00 बजे अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक की पत्नी नीरज ने बताया कि उसके पति पर गांव के लोगों का करीब एक लाख रुपए का कर्जा था। इसे लेकर वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे। गांव में उनकी आठ बीसे जमीन है। जिसे उनका बड़ा भाई महाराम खरीदना चाहता था। मगर वह इस जमीन को बेचने के लिए तैयार नहीं थी। इसी तनाव के चलते उसके पति ने फांसी लगा ली।

ये भी पढ़ें : हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, दो घायल

संबंधित समाचार