लखनऊ: प्रेमी युगल ने ट्रेन आगे कूदकर दी जान, मई में होनी थी लड़की के शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में सहारा हॉस्पिटल रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार देर रात एक युवक और युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों बहराइच जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन शुरू कर दी …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में सहारा हॉस्पिटल रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार देर रात एक युवक और युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों बहराइच जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विभूति खंड इंस्पेक्टर डॉ आशीष मिश्रा के मुताबिक शनिवार देर रात सहारा हॉस्पिटल के पास रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक और एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो पता चला कि दोनों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है।

पुलिस के मुताबिक शव के पास मिले फोन से संपर्क करने पर पता चला कि मृतक का नाम संतोष उम्र 25 निवासी ग्राम उदल पुरवा थाना विशेश्वरगंज, जिला बहराइच है और यूपी उसी गांव की रहने वाली नंदनी उम्र 20 थी। संतोष यहां मड़ियांव में अन्ना मार्केट के पास रहता था।

पुलिस के मुताबिक दोनों में प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली है। संतोष शादीशुदा था और उसके 4 माह की बेटी भी है। नंदिनी की भी पिछले दिनों शादी तय हो गई थी। मई 2022 में उसकी शादी होनी थी। इंस्पेक्टर आशीष मिश्रा के मुताबिक दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-उत्तर कोरिया पर चर्चा के लिए अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया ने हवाई में की बैठक

संबंधित समाचार