बहराइच: ट्रॉली से गिरकर युवक की मौत, लोगों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मिहींपुरवा निवासी एक श्रमिक लखीमपुर से ईंट उतार कर घर आ रहा था। पुलिस जांच के दौरान युवक की नीचे गिरकर मौत हो गई। इस पर सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुरवा मिहींपुरवा जयंकर पुत्र नंदकिशोर रायबोझा में स्थित ईंट भट्ठे पर श्रमिक का काम करता है। …

बहराइच। मिहींपुरवा निवासी एक श्रमिक लखीमपुर से ईंट उतार कर घर आ रहा था। पुलिस जांच के दौरान युवक की नीचे गिरकर मौत हो गई। इस पर सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुरवा मिहींपुरवा जयंकर पुत्र नंदकिशोर रायबोझा में स्थित ईंट भट्ठे पर श्रमिक का काम करता है।

शनिवार को भट्ठे से ईंट लखीमपुर में भेजा गया। सभी ट्रैक्टर से ईंट उतार कर वापस आ रहे थे। बहराइच सीमा पर लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाने की पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस द्वारा जांच के लिए शाम छह बजे ट्रैक्टर रुकवाया गया। ब्रेक लगते ही जयनकर नीचे गिर गया। सिर में चोट अधिक लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद पुलिस तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी। इस पर अन्य साथी नाराज हो गए। सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने पर सभी शांत हुए। शव को लखीमपुर की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: खुशियों पर लगी नज़र, बारात से पहले हुई दूल्हे की हादसे में मौत

संबंधित समाचार