अयोध्या: चेकिंग अभियान के दौरान कार सवार से 4.80 लाख रुपए बरामद
अयोध्या। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की टीमें मुश्तैद हैं। हर जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना महाराजगंज पुलिस व स्टेटिक टीम ने स्विफ्ट डिजायर कार सवार से 4.80 लाख रुपये बरामद किए हैं। युवक पैसों का ब्योरा नहीं दे पाया। पुलिस टीम ने पैसों को जब्त तक राजकीय …
अयोध्या। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की टीमें मुश्तैद हैं। हर जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना महाराजगंज पुलिस व स्टेटिक टीम ने स्विफ्ट डिजायर कार सवार से 4.80 लाख रुपये बरामद किए हैं। युवक पैसों का ब्योरा नहीं दे पाया। पुलिस टीम ने पैसों को जब्त तक राजकीय कोष में जमा करा दिया।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार की रात को महाराजगंज थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्टेटिक टीम मजिस्ट्रेट विन्देश्वरी प्रसाद फसल अनुसंधान केंद्र मसौधा मया ब्लॉक के सामने चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार अयोध्या से मया बाजार होते हुये टांडा की तरफ जा रही थी। रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर द्वारा गाड़ी को कुछ दूर आगे ले जा कर रोका गया। उसमें से एक शख्स हाथ में बैग लेकर निकला और भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसने अपना नाम बरकत अली पुत्र अकबर अली निवासी ग्राम कस्बा छोटी बाजार थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर बताया।
बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 4 लाख 80 हजार रुपये थे। थानाध्यक्ष महराजगंज व स्टेटिक टीम ने गाड़ी में बैठे अब्दुल कादरी पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मीरानपुरा थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकर नगर से पूछा। उसने बताया कि वह देवकाली ओवर ब्रिज के पास स्थित रस्तोगी ग्लास हाउस से कुछ काम के लिए पैसे लिए था। पैसों के संबंध में डॉक्यूमेंट मांगा गया तो वह दिखा नहीं सका। इसके बाद पैसे को राजकीय कोष में जमा करा दिया गया।
पुलिस ने चेकिग में 7 लाख रुपये पकड़े
गोसाईगंज पुलिस ने 20 दिन पहले ही चेकिग के दौरान कार सवार से 7 लाख रुपये जब्त किए थे। एसएचओ केके मिश्र व स्टेटिक मजिस्ट्रेट अमित श्रीवास्तव ने गद्दोपुर बैरियर पर कार से अंबेडकरनगर से अयोध्या आ रहे व्यापारी अतुल सिंह को रोका था। उसके पास से 7 लाख रुपये मिले थे। पैसों के बारे में वह भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया था।
यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी पर प्रियंका का पलटवार, कहा- मैं अपने भाई के लिये अपनी जान दे दूंगी…
