यूपी में बदलाव चाहती है जनता, मजबूती से लड़ रही है कांग्रेस: पीएल पुनिया
बाराबंकी। कांग्रेस इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन डॉ. पीएल पुनिया ने रविवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। कांग्रेस सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी की दर बढ़ी है। योगी सरकार …
बाराबंकी। कांग्रेस इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन डॉ. पीएल पुनिया ने रविवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। कांग्रेस सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी की दर बढ़ी है। योगी सरकार अपने पूरे कार्यकाल में भर्तियों को लटका टी रही है। स्थानीय एक रेस्टोरेंट में पार्टी उम्मीदवार रूही अरशद के साथ पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात कर रही है। पुलिस इस काम में भाजपा का सहयोग दे रही है।
पीएल पुनिया ने कहा कि नीति आयोग के हेल्थ इंडेक्स में उत्तर प्रदेश ने नीचे टॉप किया है यूपी के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है दवाइयां तक उपलब्ध नहीं हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं बेरोजगार नौजवानों और किसानों के हित की बात कर रही है जबकि अन्य दल विकास के मुद्दे जनता के मुद्दे किसान महिलाओं बेरोजगार नौजवानों की बात करने के बजाय गर्मी चर्बी 80/20 की बात कर रहे हैं।
योगीराज की नीतियों से उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त है और अब वह बीजेपी सरकार को सबक सिखाएगी। पांच साल पहले बीजेपी कहती थी कि सरकार बनते ही आलू प्याज़ और लहसुन की खरीद भी एम एस पी पर होगी, लेकिन यह वादा हवा हवाई ही रहा मुख्यमंत्री का दावा था कि बेरोजगारी दर कम करेंगे लेकिन सच यह है कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है सरकारी भर्तियों को लटकाया जा रहा है, परीक्षाएं रद्द हो रही हैं प्रदेश का युवा इस सरकार की नीतियों से निराश है।
ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि अभी तक जो विकास कार्य धरातल पर नहीं हुए हैं वह विकास कार्य धरातल पर लाकर जनता के लिए करके दिखाएंगे। लड़की हूं लड़ सकती हूं को लेकर पूछे गए एक सवाल पर रूही अरशद ने कहा कि यह सच है कि महिलाओं का सम्मान हमारा सम्मान है और हमारी सरकार आने पर हम महिलाओं को 40 आरक्षण देंगे। साथ ही पढ़ने वाली लड़कियों को एक स्मार्टफोन और स्कूटी भी वितरण करेंगे जिससे कि वह पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें । मौके पर विधानसभा प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर अरशद इकबाल साथ में अन्य लोग भी मौके पर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: रंगदारी न मिलने पर हिस्ट्रीशीटर ने होटल के बाहर की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद
