बरेली: द्वितीय मतदान अधिकारी को ड्यूटी में ही लगी बस ने रौंदा, बस के दोनों पहिए महिला के ऊपर से उतरे, मौत
बरेली अमृत विचार। यूपी के बरेली में चुनाव ड्यूटी के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होते वक्त एक बड़ा हादसा हो गया। पार्टी रवानगी स्थल पर ही पोलिंग बूथ पर जाने के लिए अपनी बस का इंतजार कर रही द्वितीय मतदान अधिकारी (पी2) के ऊपर चुनाव ड्यूटी में लगी एक बस उसके ऊपर चढ़ गई। बस …
बरेली अमृत विचार। यूपी के बरेली में चुनाव ड्यूटी के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होते वक्त एक बड़ा हादसा हो गया। पार्टी रवानगी स्थल पर ही पोलिंग बूथ पर जाने के लिए अपनी बस का इंतजार कर रही द्वितीय मतदान अधिकारी (पी2) के ऊपर चुनाव ड्यूटी में लगी एक बस उसके ऊपर चढ़ गई। बस के दोनों पहिए बारी-बारी से उसके ऊपर से उतर गए। आनन फानन में स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी से उसे सीएचएसी पर ले गए। मगर वहां से उसे जिला अस्पताल बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है। मगर बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में हुआ हादसा
दरअसल, चुनाव के लिए पूरे जिले में सात स्थलों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। मीरगंज तहसील में ड्यूटी लगने वाले कर्मचारियों को राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज से चुनाव सामग्री देकर रवाना किया जा रहा था। सभी पोलिंग पार्टिया अपने मतदान स्थल के लिए जा ही रही थी कि इसी बीच अपनी बस का इंतजार कर रही द्वितीय मतदान अधिकारी (पी2) बैजंती माला को चुनाव ड्यूटी में ही लगी यूपी 25 बीटी 5208 नंबर की एक बस ने उसे पीछे से रौंद दिया। उसके पीछे से बस के दोनों पहिए उसके ऊपर से उतर गए। आनन फानन में इलाज के लिए उसे बरेली जिला अस्पताल में भेजा गया है। मगर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चुरई दलतपुर स्कूल में लगी थी बैजंती की ड्यूटी
बताया जा रहा है कि द्वितीय मतदान अधिकारी (पी2) बैजंती माला मूल रुप से भमोरा थाना क्षेत्र के बेहटा लालच गांव की रहने वाली थी। वह आगंनवाड़ी में बतौर कार्यकर्ती के रुप में तैनात थीं। उनकी ड्यूटी द्वितीय मतदान अधिकारी के रुप में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चुरई दलपतपुर में लगाई गई थी। मगर उनके अपने मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।
दलदल से निकालने के लिए चालक ने की तेज स्पीड
बताया जा रहा है कि रवानगी स्थल पर स्कूल के एक गेट पर बारिश की वजह से काफी दलदल हो गई थी। जिसमें से वाहन निकालने वह उसमें फंस रहे थे। जिस बस से हादसा हुआ वह बस दलदल में न फंसे इसलिए चालक ने एक साथ स्पीड में बस निकाली। मगर वह बस महिला के ऊपर चढ़ गई। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया। मगर बीच रास्ते ही उसने दम तोड़ दिया।
क्या काम होता है द्वितीय मतदान अधिकारी (पी2) का
चुनाव में एक पार्टी में चार लोगों को भेजा जाता है। जिसमें पहला पीठासीन, दूसरा प्रथम मतदान अधिकारी (पी1), तीसरा द्वितीय मतदान अधिकारी (पी2), और चौथा होता है तृतीय मतदान अधिकारी (पी3)। पी2 का काम होता है वोटर के बाई हाथ की तर्जनी पर स्हाई लगाना, मतदाता रजिस्टर पर एंट्री करना और मतदाता पर्ची जारी करना।
बस चढ़ने के बाद बैजंती माला नाम की महिला को जिला अस्पताल में रेफर करके भेजा गया था। मगर वह यहां पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुकी थी। उसे मृत अवस्था में यहां लाया गया। –डॉ. केके निर्मल, ईएमओ
इसे भी पढ़ें-
बरेली: बीमारी से परेशान होकर 25 वर्षीय महिला ने लगाया फंदा, मौत
