बरेली: फेसबुक पर सस्ती स्कूटी दिखाकर ठगा
बरेली,अमृत विचार। नगर निगम के जलकल विभाग का एक कर्मी सस्ती स्कूटी खरीदने के चक्कर में जालसाजी का शिकार हो गया। फेसबुक पर विज्ञापन देखकर उसने विक्रेता को फोन किया। साइबर ठग ने खुद को कर्नल बताकर उससे हजारों रुपये ऐंठ लिए। स्कूटी भी नहीं भेजी। मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली …
बरेली,अमृत विचार। नगर निगम के जलकल विभाग का एक कर्मी सस्ती स्कूटी खरीदने के चक्कर में जालसाजी का शिकार हो गया। फेसबुक पर विज्ञापन देखकर उसने विक्रेता को फोन किया। साइबर ठग ने खुद को कर्नल बताकर उससे हजारों रुपये ऐंठ लिए। स्कूटी भी नहीं भेजी। मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहम्मद हनीफ नगर निगम के जलकल विभाग में टेक्नीशियन हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर एक स्कूटी का विज्ञापन देखा था, जिसमें उसकी कीमत 27 हजार रुपये बताई गई थी। विज्ञापन देख उन्होंने विक्रेता को फोन किया। फोन पर बात कर रहा व्यक्ति जालसाज था। ठग ने खुद को कर्नर बताकर उन्हें स्कूटी कम कीमत पर देने की बात कही। वह उसकी बातों में आ गए।
ठग ने पहले उनसे दो बार में 19 हजार 740 रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। इसके बाद किराए के नाम पर 1630 व अन्य खर्चा बताकर 3700 रुपये का भुगतान करा लिया। मो. हनीफ के मुताबिक 25 हजार की रकम उन्होंने जालसाज के बताए पंजाब नेशनल बैंक स्थित किसी राजीव कौर के खाते में ट्रांसफर की थी। काफी दिनों तक स्कूटी न आने पर उन्हें जालसाजी होने का अहसास हुआ। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-
