अयोध्या: जिले की सियासत में दिनभर होती रही उथल-पुथल, कोई गया सपा के संग तो कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
अयोध्या। रविवार राजनीतिक दलों में उथल-पुथल का दिन रहा। बीजेपी से कोई समर्थकों संग सपा में गया तो कई ने साइकिल से उतरकर भाजपा का दामन थाम लिया। इस बीच सिर्फ दलबदल ही नहीं हुआ बल्कि आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर चला। सही बात तो यह रही कि मुख्य धारा की दोनों पार्टियां एक दूसरे की …
अयोध्या। रविवार राजनीतिक दलों में उथल-पुथल का दिन रहा। बीजेपी से कोई समर्थकों संग सपा में गया तो कई ने साइकिल से उतरकर भाजपा का दामन थाम लिया। इस बीच सिर्फ दलबदल ही नहीं हुआ बल्कि आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर चला। सही बात तो यह रही कि मुख्य धारा की दोनों पार्टियां एक दूसरे की पार्टी में दिन भर सेंध लगाती दिखीं।
कांग्रेस नेता के नेतृत्व में 300 लोग गए सपा में
कांग्रेस के जिला महासचिव अधिवक्ता गणेश दत्त पाण्डेय के नेतृत्व में करीब 300 कार्यकर्ताओं ने सपा का दामन थाम लिया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल होने वाले लोगों का अभिवादन किया।गणेश दत्त पाण्डेय ने इस कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह दल है जो भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है।
बीजेपी में शामिल हुए कई सपा नेता
इधर, भाजपा में भी सपा नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की। मया ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह कई प्रधान-बीडीसी को लेकर भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले भी वह भाजपा में थे।कुछ समय के लिए समाजवादी पार्टी में गए थे। मया ब्लॉक के दलपतपुर गांव के रहने वाले अशोक सिंह को जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं गोसाईगंज विधानसभा के आगगंज टिकरी निवासी भाजपा नेता राकेश सिंह समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
इसके बाद समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने कहा कि गोसाईगंज विधानसभा के मया बाजार के पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है उनका यह कहना कि वे समाजवादी पार्टी छोड़ कर आए हैं। यह गलत है क्योंकि वह समाजवादी पार्टी के सदस्य ही नहीं रहे। सपा को जवाब देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया की राकेश सिंह भाजपा के सदस्य नही है, वह काफी पहले एक पूर्व विधायक के साथ बसपा में गए थे। वर्तमान में कहा हैं यह पता नहीं। सपा झूठ बोल रही है।
यह भी पढ़ें: गदरपुर: फेसबुक पर हुआ प्यार शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
