अमरोहा : बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, कल होगा मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जिले में आज होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। यहां 1601 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। रविवार को मंडी स्थल से सुबह से ही पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का काम शुरू किया गया। कार्मिकों ने सुबह ही पोलिंग पार्टी …

अमरोहा, अमृत विचार। जिले में आज होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। यहां 1601 बूथों पर वोट डाले जाएंगे।

रविवार को मंडी स्थल से सुबह से ही पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का काम शुरू किया गया। कार्मिकों ने सुबह ही पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर पहुंचकर ईवीएम को चेक किया। चुनाव सामग्री का मिलान करने के बाद ही बसों की तरफ रवाना हुए। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी, एसपी पूनम और सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला लगातार भ्रमण कर कर्मचारियों से उनकी समस्या निराकरण भी करते रहे।

प्रत्येक विधानसभा सीट पर एसडीएम और अन्य अधिकारी भी लगाए गए हैं। दोपहर बाद सभी पोलिंग पार्टियां विधानसभा के अनुसार खड़ी की गई बसों में बैठ गईं। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण करने के बाद इन्हें रवाना किया और जोनल मजिस्ट्रेट को भी इसकी जानकारी दी। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि देर शाम तक सभी पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि आज होने वाले मतदान के समय कोई असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने पुख्ता इंतजाम कर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

मतदान केन्द्र पर आने वाले वोटरों की लाइन के लिए बल्लियां लगाई गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स के भी पूर्ण रूप से इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 916 मतदान केंद्रों पर 1601 पोलिंग बूथों पर 1350533 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह 6:00 बजे से पोलिंग पार्टियां मोक पॉल करेंगी। इसके बाद सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक होगा।

संबंधित समाचार