बरेली: पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पहले ही बरेली कॉलेज में खुलेआम हुआ जुआ, हार जीत का दांव पर ताली बजाते रहे पुलिसकर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल मतदान होना है। इसमें बरेली की नौ विभानसभाओं पर भी मतदान किया जाना है। मतदान से पहले ही रविवार को सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मगर बरेली कॉलेज में रवानगी स्थल पर अजीब नजारा देखने को मिला, …

बरेली अमृत विचार। यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल मतदान होना है। इसमें बरेली की नौ विभानसभाओं पर भी मतदान किया जाना है। मतदान से पहले ही रविवार को सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मगर बरेली कॉलेज में रवानगी स्थल पर अजीब नजारा देखने को मिला, यहां जगह-जगह फड़ लगाकर चुनाव ड्यूटी में लगीं रोडवेज बस के कर्मचारी, मतदान कर्मी और कुछ जवान जुआ खेलते नजर आए।

इतना ही नहीं इस दौरान पुलिस अधिकारी भी आसपास ही नजर आ रहे हैं। कई पुलिसकर्मी तो जुए के दांव को बेशर्मी से देख रहे है। हैरत की बात है कि वह न तो वहां से हट रहे है और न ही जुआरियों को रोकने की कोशिश कर रहे है। उधर, दूसरी ओर मैदान में खुलेआम जुआ खेलने के फड़ों का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

टाइमपास की आड़ शुरू हो गया जुआ
दरअसल, रविवार पूरे जिले में 7 जगहों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिसमें बरेली कॉलेज बरेली से तीन विधानसभाओं कैंट, शहर, और बिथरी विधानसभा की पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। इस बीच यहां मैदान में चुनाव ड्यूटी में लगीं बसें और कर्मचारी मौजूद थे। जिन्होंने दिन टाइम पास के नाम पर पहले तो ताश खेलना शुरू किया। बाद में वही ताश कब जुए में परिवर्तित हो गए पता नहीं चला। और फिर बाद में धड़ल्ले से खुलेआम जुआ शुरू हो गया। जिसके बाद कुछ जवानों के साथ ही अन्य मतदानकर्मी भी एक के बाद एक दांव लगाने लगे। इस दौरान किसी ने उनका जुआ खेलते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस समय सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान-अहसन मियां

संबंधित समाचार