गाजियाबाद तक फैला ‘हिजाब विवाद’, बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस से की धक्का-मुक्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। पूरे देश में हिजाब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मुस्लिम महिलाएं जगह-जगह इस मसले पर प्रदर्शन कर रही हैं। इसी सिलसिले में गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र के नवनीत विहार में मुस्लिम महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पोस्टर लेकर नारे लगाए। इसे देखते हुए और क्षेत्र की शांति के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों …

गाजियाबाद। पूरे देश में हिजाब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मुस्लिम महिलाएं जगह-जगह इस मसले पर प्रदर्शन कर रही हैं। इसी सिलसिले में गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र के नवनीत विहार में मुस्लिम महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पोस्टर लेकर नारे लगाए।

इसे देखते हुए और क्षेत्र की शांति के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग किया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया। मुस्लिम महिलाओं से जब इस प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई तो वो इसे नहीं दिखा सकीं। पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं उसी के आधार पर प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

संबंधित समाचार