बरेली: जीवनसाथी संग वोट डालकर ही मनाएंगे वेलेंटाइन डे
बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर नवयुगल और बुजुर्ग दंपति सभी उत्साहित हैं। इसीदिन वेलेंटाइन डे भी है। ऐसे में नव दंपति में भी इस बार मतदान को लेकर खासा उत्साह है। वे जीवनसाथी संग पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालेंगे। सेल्फी लेकर पोस्ट भी करेंगे। क्या बोले दंपति …
बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर नवयुगल और बुजुर्ग दंपति सभी उत्साहित हैं। इसीदिन वेलेंटाइन डे भी है। ऐसे में नव दंपति में भी इस बार मतदान को लेकर खासा उत्साह है। वे जीवनसाथी संग पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालेंगे। सेल्फी लेकर पोस्ट भी करेंगे।
क्या बोले दंपति
वोट करना पहली जिम्मेदारी है। इसके बाद वेलेंटाइन डे है। वोट करने को लेकर मन में बेहद उत्साह है। आखिरकार हमारा वोट ही हमें अपनी पसंद की सरकार चुनने का मौका देता है। ऐसे में सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना आवश्यक है।
आशीष सुरभि
लोकतंत्र के महापर्व में सभी की भागीदारी जरूरी है। महापर्व पर मताधिकार का प्रयोग कर हमें राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना है। अब क्योंकि इस दिन वेलेंटाइन डे भी है। इसलिए हम हर उम्र के वैवाहिक जोड़ों को यही संदेश देना चाहते हैं कि सबसे पहले मतदान। फिर कोई काम।
निशी राहुल मैसी
मतदान को लेकर बेहद उत्साहित हैं। पहली बार जीवनसंगिनी संग बूथ पर जाकर वोट डालेंगे। इसके साथ ही वेलेंटाइन डे भी मनाएंगे।
करिश्मा राघव
ये भी पढ़ें-
