संभल : बीजेपी प्रत्याशी पर सपा समर्थकों ने किया हमला, दो हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सम्भल/अमृत विचार। असमोली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू पर रविवार की रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करने के साथ ही मारपीट करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब भाजपा प्रत्याशी को बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर …

सम्भल/अमृत विचार। असमोली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू पर रविवार की रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करने के साथ ही मारपीट करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब भाजपा प्रत्याशी को बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर दिया। जिससे कुछ पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। बाद में पुलिस किसी तरह से हरेंद्र सिंह को लेकर चौकी पहुंची। इस मामले में दो हमलावरों को हिरासत में लिया गया हैं। दोनों सपा प्रत्याशी पिंकी यादव के समर्थक बताए जा रहे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी ने सत्ता के दबाव में पुलिस पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

सम्भल की असमोली विधानसभा सीट से हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू हैं। रविवार की रात वह समर्थकों से मुलाकात करने के बाद वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही वह खिरनी चौराहे पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनको रोक लिया। आरोप है कि गाड़ी से उतरते ही हमलावरों ने भाजपा प्रत्याशी पर हमला कर दिया। धक्का-मुक्की करने के साथ ही उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की। हमला करने वाले सपा प्रत्याशी के समर्थक बताए जा रहे हैं। विवाद बढ़ने पर भाजपा प्रत्याशी ने पुलिस को सूचना दी तो फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब हरेंद्र सिंह को बचाने का प्रयास किया तो हमलावार उनसे भी झगड़ा करने पर आमादा हो गए।

आरोप है कि उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया। जिसमें पुलिस वालों के चोटिल होने की सूचना है। इसके बाद भी पुलिस कर्मी किसी तरह से भाजपा प्रत्याशी को सुरक्षित निकालकर चौकी पहुंचे। इस बीच भारी फोर्स भी मौके पर आ गई। फिर पुलिस कर्मियों ने आपरेशन सर्च चलाकर मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। यह दोनों असमोली की सपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक पिंकी यादव के समर्थक बताए जा रहे हैं। वहीं इस मामले में पिंकी यादव का कहना है कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है। उनको भाजपा प्रत्याशी द्वारा शराब व रुपए बांटे जाने की जानकारी मिली थी। इसक शिकायत भी उन्होंने अधिकारियों को दी थी। इस घटना की पुष्टि करते हुए सम्भल पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP Election 2022 LIVE: मुरादाबाद मंडल की 27 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संबंधित समाचार