यूपी चुनाव 2022: हिजाब विवाद पर बोले मुख्यमंत्री योगी- स्कूल में ड्रेस कोड लागू होना चाहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी चुनाव के बीच सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिजाब विवाद पर एक न्यूज से बात करते हुए अपनी राय देते हुए कहा कि कहा है कि स्कूल में ड्रेस कोड लागू होनी चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या वह प्रदेश में सभी को भगवा पहनने का आदेश दे सकते हैं? सीएम …

लखनऊ। यूपी चुनाव के बीच सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिजाब विवाद पर एक न्यूज से बात करते हुए अपनी राय देते हुए कहा कि कहा है कि स्कूल में ड्रेस कोड लागू होनी चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या वह प्रदेश में सभी को भगवा पहनने का आदेश दे सकते हैं?

सीएम योगी ने कहा, ”भारत की व्यवस्था संविधान के अनुरूप चलनी चाहिए, हमारी व्यक्तिगत आस्था और पसंद-नापसंद हम देश और संस्थाओं पर लागू नहीं कर सकते हैं। क्या मैं उत्तर में सभी कर्मचारियों या लोगों को बोल सकता हूं कि आप भी भगवा धारण करें? स्कूल में ड्रेस कोड लागू होना चाहिए।”

सीएम योगी ने आगे कहा, ”स्कूल का विषय है, स्कूल के अनुशासन का विषय है। आर्मी में कोई कहेगा कि हम अपने अनुसार चलेंगे, फोर्स में कोई इस प्रकार की बात कहेगा? कहां अनुशासन रह पाएगा। व्यक्तिगत आस्था आपकी अपनी जगह होगी, लेकिन जब संस्थाओं की बात होगी तो हमें संस्था के नियम कानून को हमें मानना होगा।”

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नए भारत में विकास सबका होगा लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं। सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है। नया भारत संविधान के अनुरूप चलेगा, शरीयत के अनुरूप नहीं। मैं स्पष्टता से कह सकता हूं कि गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत के दिन तक भी साकार नहीं होगा।

राज्य के लिए खतरा बने लोगों को डरना चाहिए

सीएम ने सफाई देते हुए कहा कि जिन लोगों से राज्य की सुरक्षा को खतरा है, उन्हें डरना चाहिए। यूपी में 2017 से पहले गुंडागर्दी चरम पर थी। हर तीसरे चौथे दिन कर्फ्यू लगता था। कांवड़ यात्रा रोक दी जाती थी। आज स्थिति बदली हुई है। पांच सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ। कांवड़ यात्रा निकलती है। माफिया जेल में हैं। हमारी सरकार ने सभी को सुरक्षा देने का वादा पूरा किया।

यह भी पढ़ें:-मायावती ने की मतदाताओं से मतदान की अपील, कहा- वोट डालने के संवैधानिक हक का करें इस्तेमाल

संबंधित समाचार