नवाजुद्दीन की आने वाली इस बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करेंगी नुपुर सेनन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन की बहन नुपुर सेनन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। नुपुर सेनन, अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है। बताया जा रहा है कि नुपुर एक पंजाबी फिल्म के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। इस फिल्म में नुपुर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी …

मुंबई  बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन की बहन नुपुर सेनन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। नुपुर सेनन, अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है। बताया जा रहा है कि नुपुर एक पंजाबी फिल्म के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। इस फिल्म में नुपुर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म ‘काला शाह काला’ की रीमेक है और इसे अस्थायी रूप से ‘नूरानी चेहरा’ नाम दिया गया है। फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है और फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियो, वाइल्ड रिवर पिक्चर्स और पल्प फिक्शन एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर नूपुर सेनन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक झलक इस बात का साफ संकेत है कि ये दोनों फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। नवाजुद्दीन ने नुपुर संग एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों मुस्कुराते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े- बरेली: निदा खान ने किया वोट, बोलीं- महिला सुरक्षा सबसे जरूरी

संबंधित समाचार