रामपुर : वोट डालते रालोद के जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया ईवीएम मशीन का वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। रामपुर में पांच विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। ऐसे में मतदेय स्थल के आसपास एवं मतदान केंद्र में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर चुनाव आयोग ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद लोग पुलिस फोर्स को चकमा देकर मतदान केंद्रों तक मोबाइल ले जा रहे हैं। रालोद के जिलाध्यक्ष उस्मान …

रामपुर,अमृत विचार। रामपुर में पांच विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। ऐसे में मतदेय स्थल के आसपास एवं मतदान केंद्र में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर चुनाव आयोग ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद लोग पुलिस फोर्स को चकमा देकर मतदान केंद्रों तक मोबाइल ले जा रहे हैं।

रालोद के जिलाध्यक्ष उस्मान बब्लू ने मतदान की गोपनीयता को भंग कर दिया। उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दी है, जिस पर प्रशासन ने संज्ञान ले लिया है।

यह प्रकरण उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वैभव शर्मा द्वारा रिटर्निंग आफिसर को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक इस तरह के कई मामले संज्ञान में आए हैं।

ये भी पढ़ें : महिला डिग्री कालेज मतदेय स्थल पर पालिकाकर्मियों की पुलिस से हुई नोकझोंक

संबंधित समाचार