अमरोहा : मोहम्मद शमी ने किया वोट, कहा- लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा , अमृत विचार। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अपने गांव में पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दी। उन्होंने अपने पैतृक गांव सहसपुर अलीनगर के बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। मतदान सभी का अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान …

अमरोहा , अमृत विचार। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अपने गांव में पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दी। उन्होंने अपने पैतृक गांव सहसपुर अलीनगर के बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। मतदान सभी का अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है।   मतदान करने पहुंचे मोहम्मद शमी के साथ लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने मोहम्मद शमी के साथ सेल्फी लेकर अपना उत्साह जाहिर किया।

पहली बार वोट डालने पर युवाओं में दिखा उत्साह
पहली बार वोट देने का अनुभव अपने आप में काफी रोचक होता है। हसनपुर विधानसभा चुनाव में कई ऐसे मतदाता थे, जो नए-नए मतदाता बने थे और यह उनका वोट देने का पहला अवसर था। कुछ मतदाताओं को अंदर पहली बार वोट देने की बेसब्री से इंतजार था तो कुछ पहली बार वोट देने के सुखद अनुभव के बाद इत्मीनान में थे। ऐसे ही कुछ युवक-युवतियों से विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान बातचीत हुई। नगर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के मतदान केन्द्र पर पहली बार मतदान करने के बाद बाहर आती हुई अनुशी अग्रवाल ने बताया कि पहली बार वोट डाला है। उसने बताया कि वोट डालने के बाद ऐसा लग रहा है कि पहली बार देश के लिए कुछ करने में संवैधानिक रूप से उन्होंने योगदान दिया है। ग्राम मंगरौली के प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने पहुंचे राजकुमार ने बताया कि इस दिन का उन्हें काफी दिनों से इंतजार था।

जिले में 72.02 फीसदी मतदान, लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह के साथ पड़े वोट
जिले की चारों विधानसभा सीटों पर सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। सुबह से लेकर शाम तक बंपर वोट डाले गए। 43 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। शाम छह बजे तक जिले में 72.02 फीसदी मतदान हुआ। कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मतदान के दौरान डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम लगातार बूथों का निरीक्षण करते रहे।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : तिगरी में मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी गायब, हड़कंप

संबंधित समाचार