मुरादाबाद : तेज दौड़ रही साइकिल, अब बीजेपी को वोट डालो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के आशियाना स्थित आरआरके स्कूल में बने मतदान बूथ में लोग वोट डालने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अंदर बैठे कर्मचारी बीजेपी को वोट डलवाने के लिए जबरन कर रहे है। बताया कि कर्मचारी कह रहे है कि साइकिल तेज दौड़ रही है ऐसे में तुम बीजेपी को ही वोट डालो। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के आशियाना स्थित आरआरके स्कूल में बने मतदान बूथ में लोग वोट डालने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अंदर बैठे कर्मचारी बीजेपी को वोट डलवाने के लिए जबरन कर रहे है। बताया कि कर्मचारी कह रहे है कि साइकिल तेज दौड़ रही है ऐसे में तुम बीजेपी को ही वोट डालो।

लोकतंत्र के पर्व में 82 वर्षीय महिला ने लिया हिस्सा
सोमवार को लोकतंत्र के पर्व में 82 वर्षीय महिला आशा अग्रवाल भी व्हील चेयर पर वोट डालने पहुंची। उन्होंने गांधी नगर पब्लिक स्कूल बूथ पर पहुंचकर अपने मात का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मतदान हमारा अधिकार है। हम सब को मतदान में करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

82 वर्षीय महिला आशा अग्रवाल

विकास नहीं तो वोट नहीं, चुनाव का किया बहिष्कार
मुरादाबाद की विधानसभा कुंदरकी 29 की ग्राम पंचायत नगला जटनी में ग्रामीणों में विकास को लेकर भारी रोष देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि विकास नहीं तो वोट नहीं। ग्रामीणों का कहना है की जब तक गांव की सड़क नहीं बनती है तब तक कोई भी ग्रामीण किसी भी पार्टी को वोट नहीं करेगा।

संबंधित समाचार