इटावा में शिवपाल ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री की भाषा नहीं संत वाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। यूपी में चुनाव प्रचार चरम पर है। राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी कड़ी में प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में सपा के प्रत्याशी के लिए प्रचार किया और बीजेपी और सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा। गर्मी निकाल दूंगा वाला बयान गलत शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि …

इटावा। यूपी में चुनाव प्रचार चरम पर है। राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी कड़ी में प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में सपा के प्रत्याशी के लिए प्रचार किया और बीजेपी और सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा।

गर्मी निकाल दूंगा वाला बयान गलत

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गर्मी निकाल दूंगा और ऐसे ही तमाम बयान सीएम योगी को शोभा नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि ये भाषा किसी संत की नहीं है। इस मौके पर शिवपाल यादव के साथ उनके बेटे आदित्य यादव और अभिषेक यादव भी मौजूद रहे।

बता दें कि इटावा में मतदान के लिए अब बस छह दिन ही बाकी रह गए हैं। इसी को लेकर विभिन्न दलों का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। शिवपाल यादव सपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य को जिताने के लिए मुस्लिम मोहल्ले में प्रचार कर रहे हैं और ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रिजर्व बैंक के साथ डिजिटल मुद्रा पर बातचीत जारी, अंतिम फैसला विचार-विमर्श के बाद: निर्मला सीतारमण

 

संबंधित समाचार