बहराइच: अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार
बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से दो देशी तमंचा और शस्त्र बनाने का उपकरण भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस को कड़ी सुरक्षा सतर्कता के निर्देश दिए हैं। …
बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से दो देशी तमंचा और शस्त्र बनाने का उपकरण भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस को कड़ी सुरक्षा सतर्कता के निर्देश दिए हैं। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि खैरीघाट थाना क्षेत्र में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली।
इस पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक अनुज त्रिपाठी और पंकज कुमार की टीम नवाब बंगला अरनवा गांव पहुंची। पुलिस ने मौके पर मुनेसर उर्फ बुल्टा पुत्र बिंद्रा को असलहा बनाए पकड़ लिया। उसके पास से फैक्ट्री में बने दो देशी तमंचा, कारतूस और शस्त्र बनाने का उपकरण पुलिस ने बरामद किया है।
बरामद उपकरण और असलहा को पुलिस ने सीज कर दिया। जबकि अभियुक्त मुनेसर उर्फ बुल्टा के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मोतीपुर और खैरीघाट थाने में नौ मुकदमें दर्ज हैं। उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है।
