अयोध्या: ब्राह्मणों के वोटों को सहेजने अयोध्या आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या जिले में ब्राह्मणों को सहेजने की खातिर भाजपा पूर्व मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा को अयोध्या भेज रही है। वह मंगलवार को दोपहर एक बजे तक यहां पहुंचेंगे। वह यहां लगातार 10 दिन कैम्प करेंगे। अयोध्या की पांचों सीटों पर परंपरागत वोटों के साथ-साथ ब्राह्मण वोटों को साधने के लिए भाजपा के …

अयोध्या। अयोध्या जिले में ब्राह्मणों को सहेजने की खातिर भाजपा पूर्व मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा को अयोध्या भेज रही है। वह मंगलवार को दोपहर एक बजे तक यहां पहुंचेंगे। वह यहां लगातार 10 दिन कैम्प करेंगे।

अयोध्या की पांचों सीटों पर परंपरागत वोटों के साथ-साथ ब्राह्मण वोटों को साधने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने डॉ. महेश शर्मा पर भरोसा जताया है। श्री शर्मा के निजी सचिव अभिषेक शर्मा ने भरतकुंड महोत्सव न्यास के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय को फोन पर बताया कि भारत सरकार के पूर्व संस्कृति पर्यटन नागरिक उड्डयन मंत्री और वर्तमान सांसद गौतम बुद्ध नगर डॉ. महेश शर्मा अयोध्या में 15 से 25 फरवरी तक रहेंगे। साथ ही वह हर विधानसभा में पार्टी की मीटिंग में भी सम्मिलित होंगे।

यह भी पढ़ें: चैम्पियंस लीग अंतिम 16 में रीयाल मैड्रिड और पीएसजी के मुकाबले पर होंगी नजरें

संबंधित समाचार