लखनऊ: पर्दानशीं महिलाओं को लेकर चुनाव आयोग की शरण में पहुंची बीजेपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में पर्दानशीं महिलाओं की पहचान किये बगैर मतदान की इजाजत देने का आरोप लगाते हुये चुनाव आयोग से गुहार लगायी है कि इससे फर्जी मतदान की संभावनाओं को बल मिलेगा। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपीएस राठौर ने सोमवार …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में पर्दानशीं महिलाओं की पहचान किये बगैर मतदान की इजाजत देने का आरोप लगाते हुये चुनाव आयोग से गुहार लगायी है कि इससे फर्जी मतदान की संभावनाओं को बल मिलेगा।

पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपीएस राठौर ने सोमवार को सूबे के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि आज के मतदान में पर्दानशीं महिलाओं की पहचान किये बिना ही मतदान कराया जा रहा है जिसके कारण बहुत ज्यादा फर्जी मतदान हो रहा है।

प्रत्येक पोलिंग पर महिला पुलिस कर्मी अथवा कर्मचारी की नियुक्ति पर्दानशी महिला मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिये और निष्पक्ष मतदान के लिये जरूरी है। उन्होने कहा कि भाजपा पहले भी देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त से यह आग्रह कर चुकी है।

पर्दानशी महिलाओं की पहचान किये बगैर उन्हे मतदान से तुरंत रोका जाये तथा पहचान सुनिश्चित करने के बाद ही मतदान की इजाजत दी जाये ताकि फर्जी मतदान रोका जा सके। गौरतलब है कि नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों के लिये आज वोट डाले जा रहे हैं। इनमें से लगभग 25 सीटों पर मुस्लिम मतदाता और 20 से अधिक सीटों पर दलित मतदाता हार जीत का फैसला करते हैं।

यह भी पढ़ें: बूंदी में उद्यान विभाग का सहायक निदेशक 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

संबंधित समाचार