मुरादाबाद : मतदान को लेकर भाजपा-सपा समर्थक भिड़े, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मतदान को लेकर बिलारी के एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। भाजपा व सपा समर्थक आपस में भिड़ गए। यह देख फोर्स को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद मौके से भीड़ छंट गई। शाम करीब पांच बजे तक बिलारी के क्रिटिकल बूथ जूनियर हाईस्कूल पर एसडीएम और सीओ निरीक्षण …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मतदान को लेकर बिलारी के एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। भाजपा व सपा समर्थक आपस में भिड़ गए। यह देख फोर्स को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद मौके से भीड़ छंट गई।
शाम करीब पांच बजे तक बिलारी के क्रिटिकल बूथ जूनियर हाईस्कूल पर एसडीएम और सीओ निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। वहां बूथ के पास पांच-छह महिलाएं और युवतियां खड़ी थीं।

अधिकारियों ने उनसे आईडी दिखाने को कहा। सभी के आधार कार्ड हाल ही में जारी किए गए थे। यह देख अधिकारियों को शक हो गया। उन्होंने पीठासीन अधिकारी से महिलाओं की दूसरी आईडी देखने के लिए कहा। इसे लेकर माहौल गरमा गया। सूचना पाकर एक से विधायक मोहम्मद फहीम और दूसरे पक्ष से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य लवली यादव भी अपने-अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान भाजपाइयों को एक व्यक्ति फर्जी मतदान करता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया मगर वह मौका पाकर भागने में सफल हो गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हंगामा बढ़ने पर फोर्स और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। इस मामले में फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

संबंधित समाचार