बरेली: निर्वाचन के नियमों का खुला उल्लंघन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। निर्वाचन आयोग के साफ निर्देश हैं बूथ स्थल से 200 मीटर के दायरे में एजेंट बैठेंगे लेकिन वह अपने बस्ते पर चुनाव चिन्ह से संबंधित कोई भी सामग्री झंडा बैनर नहीं लगा सकेंगे। मीरगंज विधानसभा के फतेहगंज पश्चिमी में रामलीला मैदान और फतेहगंज पुलिस चौकी के पास बने बूथ के 200 मीटर के …

बरेली,अमृत विचार। निर्वाचन आयोग के साफ निर्देश हैं बूथ स्थल से 200 मीटर के दायरे में एजेंट बैठेंगे लेकिन वह अपने बस्ते पर चुनाव चिन्ह से संबंधित कोई भी सामग्री झंडा बैनर नहीं लगा सकेंगे। मीरगंज विधानसभा के फतेहगंज पश्चिमी में रामलीला मैदान और फतेहगंज पुलिस चौकी के पास बने बूथ के 200 मीटर के दायरे में सपा भाजपा बसपा और कांग्रेस के एजेंट झंडे बैनर लगाकर बैठे रहे।

वही मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में एक मतदान केंद्र के अंदर बीएलओ ने अपना कैंप लगा लिया जिसके बाद मीरगंज विधानसभा से सपा उम्मीदवार सुल्तान बेग के बेटे खुर्रम बेग ने इसका विरोध किया और अधिकारियों से शिकायत करके मतदान केंद्र के अंदर लगे बीएलओ के बूथ को हटवाने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022 LIVE: मुरादाबाद मंडल की 27 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 6 बजे तक 66.42 फीसदी मतदान

संबंधित समाचार