मैनपुरी में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, कहा- पहले की सरकार में बम चलते थे, अब बुलडोजर गरजते हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमलावर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकार में दिन में बमबाजी और रात में डकैती आम बात थी जबकि अब ऐसा करने की हिमाकत करने वालों के आशियानो पर बुलडोजर गरजता है। जब बीजेपी का बुलडोजर चलता है तो सपा को बुरा लगता है …

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमलावर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकार में दिन में बमबाजी और रात में डकैती आम बात थी जबकि अब ऐसा करने की हिमाकत करने वालों के आशियानो पर बुलडोजर गरजता है।

जब बीजेपी का बुलडोजर चलता है तो सपा को बुरा लगता है

जिले की किशनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतारा में एक चुनावी जनसभा में योगी ने सोमवार को कहा कि जब भाजपा का बुलडोजर चलता है तो सपा के लोगों को बहुत बुरा लगता है। मैनपुरी की चारों सीटें जिताने का आवाह्न करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 350 सीटें जीतकर भाजपा प्रचंड बहुमत से फिर से यूपी में सरकार बनाएगी।

सपा ने आतंकवादियों पर दर्ज केस वापस लिए थे

उन्होंने कहा कि 2012 में अखिलेश सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहला काम आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का किया था।  अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर हमला करने वाले और प्रदेश की कचहरियों पर बम धमाके करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे सपा सरकार ने वापस लिए गए। योगी ने कहा कि बीते कालखंड में पहले इटावा, मैनपुरी, एटा को पूरे देश में बदनाम कर दिया गया था।

लूट, राहजनी करने वाले पूरे प्रदेश में थे हावी

लूट, राहजनी करने वाले तत्व मैनपुरी और पूरे प्रदेश में हावी थे। आम जनता का जीना हराम हो गया था। उन्होने कहा कि पांच साल पहले मैनपुरी में गुंडागर्दी चरम पर थी। माफिया किसी की जमीन पर कब्जा कर लेते थे। कब्जा करके गुंडागर्दी करते थे। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं और अराजकता का तांडव था। सम्मानित नागरिक बाहर जाने में डरता था।

पूरे प्रदेश के अंदर यही हाल था। पर्व और त्योहार से पहले दंगे शुरू हो जाते थे। कर्फ्यू लग जाता था। प्रदेश बदनाम होता था। व्यापारी तबाह होता था। अगर किसी ने शिकायत कर दी तो उस पर झूठे मुकदमे दर्ज हो जाते थे। लेकिन 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार आयी तो माफिया और अपराधी अपने बिलों के अंदर छिप गए।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : जवानों की तैनाती से दबंगों-शरारती तत्वों के हौसले पस्त

संबंधित समाचार