बरेली: महिला बूथ व मतदान केंद्रों पर नहीं तैनात की महिला पुलिस
बरेली,अमृत विचार। दूसरे चरण के तहत जिले की 9 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान किया गया। जिसमें प्रशासन की तरफ से बड़ी लापरवाही सामने आई। महिला मतदान केंद्रों पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई। इससे वहां मतदान करने पहुंचीं महिलाओं को अव्यवस्थाओं का सामान करना पड़ा। मतदान केंद्रों के बूथों पर महिलाओं …
बरेली,अमृत विचार। दूसरे चरण के तहत जिले की 9 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान किया गया। जिसमें प्रशासन की तरफ से बड़ी लापरवाही सामने आई। महिला मतदान केंद्रों पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई। इससे वहां मतदान करने पहुंचीं महिलाओं को अव्यवस्थाओं का सामान करना पड़ा।
मतदान केंद्रों के बूथों पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी थीं, लेकिन वहां महिला पुलिसकर्मी नहीं दिखीं। मामले में जब पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पूरे जिले में कहीं भी महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मतदान केंद्र के अंदर नहीं लगाई गई है। महिला बूथ अलग से जरूर बनाए गए हैं, लेकिन सभी केंद्रों पर महिला बूथ न होने की वजह से महिलाओं की केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी रहीं। शहर से लेकर गांव तक महिला पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्र से दूर रखा गया।
ये भी पढ़ें-
बरेली: भोजीपुरा के दो गांवों के लोगों ने किया मतदान बहिष्कार, मान-मनौवल के बाद हुए राजी
