शाहजहांपुर: फर्जी वोटिंग को लेकर बीजेपी-सपा समर्थक भिड़े, बवाल काटा, लाठीचार्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुरअमृत विचार। फर्जी वोट डालने को लेकर तिलहर विधानसभा क्षेत्र में सपा और बीजेपी के समर्थकों में मारपीट हो गई। फिर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बवाल करते हुए जाम लगा दिया। थाने पर पथराव कर दिया तो पुलिस ने उग्र हो रहे भाजपाइयों पर लाठीचार्ज कर दिया। बीजेपी प्रत्याशी डॉ सलोना कुशवाहा के अनुसार, निगोही के …

शाहजहांपुरअमृत विचार। फर्जी वोट डालने को लेकर तिलहर विधानसभा क्षेत्र में सपा और बीजेपी के समर्थकों में मारपीट हो गई। फिर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बवाल करते हुए जाम लगा दिया। थाने पर पथराव कर दिया तो पुलिस ने उग्र हो रहे भाजपाइयों पर लाठीचार्ज कर दिया।
बीजेपी प्रत्याशी डॉ सलोना कुशवाहा के अनुसार, निगोही के एक बूथ में फर्जी वोटिंग की शिकायत मिली थी। कार्यकर्ताओं ने कुछ लोगों को पकड़ा था। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।

इसके पहले भाजपा और सपा समर्थकों में मारपीट हो चुकी थी। शाम करीब छह बजे थाने पहुंचे भाजपाइयों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। तब कुछ लोगों ने थाने में पथराव कर दिया। पुलिस मामले को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। रात साढ़े 8 बजे तक थाने पर बीजेपी और सपा कार्यकर्ता इकट्ठा हैं।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: तराई में फैला सूदखोरों का मकड़जाल, सिस्टम बेहाल

संबंधित समाचार