IPL 2022: पुरानी दुश्मनी भुलाकर फिर साथ खेलेंगे दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या, गौतम गंभीर का आया रिएक्शन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो ऐसे खिलाड़ियों को खरीदा है, जो विवाद का हिस्सा रहे हैं। टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को 5.75 करोड़ रुपये और क्रुणाल पंड्या को 8.25 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में लिया है। अब दोनों खिलाड़ी लखनऊ टीम के लिए …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो ऐसे खिलाड़ियों को खरीदा है, जो विवाद का हिस्सा रहे हैं। टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को 5.75 करोड़ रुपये और क्रुणाल पंड्या को 8.25 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में लिया है। अब दोनों खिलाड़ी लखनऊ टीम के लिए एक साथ खेलते हुए नज़र आएंगे। बता दें कि दोनों के बीच बड़ौदा टीम में खेलते हुए काफी गहरा विवाद हुआ था, जिसके बाद क्रुणाल ने कप्तानी भी छोड़ दी थी। इसको लेकर टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने कहा था कि आपको अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दोस्त होना ज़रूरी नहीं है, आपको सिर्फ एक बेहतर प्रोफेशनल होना चाहिए।
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि मैंने भी लंबे वक्त तक खेला है, जिनके साथ मैं खेला हर कोई मेरा दोस्त नहीं था। लेकिन, हम बतौर टीम बेहतर करने की कोशिश करते थे, अगर हम दोस्तों को भी पिक कर लें तो इसकी गारंटी नहीं है कि आप मैच जीत ही जाएंगे। लखनऊ टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने कहा कि अगर हर किसी को अच्छा माहौल मिलेगा, तो सब ठीक रहेगा। कोई भी विवाद हो, हर विवाद को बातचीत से निपटाया जा सकता है।
आपको बता दें कि पिछले साल जब सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट खेला जा रहा था, उस वक्त दीपक हुड्डा की ओर से शिकायत की गई थी कि कप्तान क्रुणाल पंड्या लगातार अपशब्द कहते थे और धमकाने वाला रवैया अपनाते थे। हालांकि, क्रुणाल पंड्या ने इन आरोपों को गलत बताया था। इस विवाद की वजह से दीपक हुड्डा ने बड़ौदा से खेलना ही बंद कर दिया था और राजस्थान की तरफ से खेलने लगे थे।
लखनऊ सुपर जायंट्स
बल्लेबाज/विकेटकीपर- क्विंटन डिकॉक (6.75 करोड़), मनीष पांडे (4.60 करोड़), मनन वोहरा (20 लाख), इविन लुईस (2 करोड़)
ऑलराउंडर- जेसन होल्डर (8.75 करोड़), दीपक हुड्डा (5.75 करोड़), कुणाल पांड्या (8.25 करोड़), के गौतम (90 लाख), आयुष बडोनी (20 लाख), काइल मेयर्स (50 लाख), करण शर्मा (20 लाख)
गेंदबाज- मार्क वुड (7.5 करोड़), आवेश खान (10 करोड़), अंकित राजपूत (50 लाख), दुष्मंता चामीरा (2 करोड़), शाहबाज नदीम (50 लाख), मोहसिन खान (20 लाख), मयंक यादव (20 लाख)
ड्राफ्ट किए गए- केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़), रवि बिश्नोई (4 करोड़)
टोटल- 21 (14 भारतीय, 7 विदेशी)
ये भी पढ़ें : IPL Mega Auction 2022 : आईपीएल में किस टीम के पास कौन-सा खिलाड़ी? देखें पूरी लिस्ट
