प्रयागराज: गंगा-यमुना नदी के जल प्रदूषण को लेकर डाली गई याचिका की सुनवाई अब 3 मार्च होगी
प्रयागराज। गंगा और यमुना नदियों में प्रदूषण के कारण जल काला पड़ रहा है। जिसको लेकर हाईकोर्ट में याचिका डाली गई थी। प्रदूषण से जल काला होने को लेकर दाखिल जनहित याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद सभी पक्षकारों से पिछली सुनवाई पर हलफनामा मांगा था। याचिकाओं की सुनवाई 3 मार्च को होगी। …
प्रयागराज। गंगा और यमुना नदियों में प्रदूषण के कारण जल काला पड़ रहा है। जिसको लेकर हाईकोर्ट में याचिका डाली गई थी। प्रदूषण से जल काला होने को लेकर दाखिल जनहित याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद सभी पक्षकारों से पिछली सुनवाई पर हलफनामा मांगा था। याचिकाओं की सुनवाई 3 मार्च को होगी। कोर्ट ने गंगा प्रदूषण मामले के साथ संलग्न कई याचिकाओं को अलग कर दिया है। कुछ याचिकाएं को निस्तारित कर दिया है, कोर्ट ने कहा भिन्न याचिकाओं के बजाय एक याचिका की सुनवाई कर के समाधान में आसानी होगी।
सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निर्देश दिए है कि सभी याचिका गंगा प्रदूषण के मामले की संलग्न कर ली जाए जिससे की किसी एक बिन्दु की याचिका पर सुनवाई कर समाधान करने में आसानी होगी।
दाखिल हुआ हलफनामा
याची अधिवक्ता विजय चन्द्र श्रीवास्तव ने माघ मेला में गंगा का जल काला है जो ना ही स्नान के लायक है ना ही आचमन के लायक है जिसकी सफाई को लेकर हलफनामा डाला गया है। हाई कोर्ट में याचिकाओं की सुनवाई 3 मार्च की होगी।
यह भी पढ़े- अमेरिका ने होंडुरास से पूर्व राष्ट्रपति हर्नांडेज को गिरफ्तार करने का किया आग्रह
