भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की फिल्म ‘परशुराम’ का फर्स्ट लुक रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म परशुराम का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। यश कुमार की आने वाली फिल्म परशुराम का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वह भगवान परशुराम के रूप से मिलते जुलते किरदार नजर आ रहे है। फिल्म के निर्माता रामा प्रसाद …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म परशुराम का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। यश कुमार की आने वाली फिल्म परशुराम का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वह भगवान परशुराम के रूप से मिलते जुलते किरदार नजर आ रहे है।

फिल्म के निर्माता रामा प्रसाद ने बताया कि हमारी फिल्म परशुराम एक बेहतरीन यूनिक कांसेप्ट पर आधारित है, ये सिर्फ कहने के लिए यूनिक नहीं जब आप लोग इस फ़िल्म को देखेंगे तो आप लोग खुद कहेंगे क्या लाजवाब कांसेप्ट है। हमारी फिल्म का टाइटल जरूर परशुराम है लेकिन कहानी एक लग ही लेवल की है। फिल्म की कहानी के साथ साथ गाने एक से बढ़कर एक खूबसूरत है जो हर वर्ग के लोगो पसंद आयेंगे। उम्मीद है हमारी ये फ़िल्म आप सभी दर्शको को बेहद पसंद आयेगी।

गौरतलब है कि फिल्म का निर्माण चंद्रवर्षा एंटरटेनमेंट प्रा: लिमेटेड इन असोसियेशन विथ रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता रामा प्रसाद और निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू है। फिल्म की कहानी को एस के चौहान ने लिखा है संगीत मुन्ना दुबे ने दिया है और छायांकन किया है समीर जहाँगीर ने। फिल्म में मुख्य भूमिका में यश कुमार,शुभी शर्मा,महेश आचार्य,करन पाण्डेय आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर खीरी: राकेश टिकैत ने किमजोंग से की प्रधानमंत्री की तुलना, कहा- तानाशाह हैं मोदी

संबंधित समाचार