बहराइच: अवैध शराब की बिक्री करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 40 लीटर कच्ची शराब बरामद
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के हुजूरपुर पुलिस ने कच्ची शराब का निर्माण कर बिक्री करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में हुजूरपुर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद सिंह, हेड कांस्टेबल भगत सिंह …
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के हुजूरपुर पुलिस ने कच्ची शराब का निर्माण कर बिक्री करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में हुजूरपुर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद सिंह, हेड कांस्टेबल भगत सिंह और मुकेश गौड़ की टीम ने शराब निर्माण करने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि ज्ञानापुर गांव में अवैध शराब निर्माण की सूचना मिली। जिस पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान ज्ञानापुर गांव निवासी निबरे उर्फ ददन पुत्र मुस्तफा और गोली पुत्र बसंती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। बरामद कच्ची शराब को पुलिस ने नष्ट कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: जानिए जिले के कंट्रोल रूम में सिविजिल एप और 1950 हेल्पलाइन पर कितनी शिकायतें हुई दर्ज
