हरदोई: बहन की शादी के लिए खरीदारी कर लौट रहे CISF के जवान से हुई दिन-दहाड़े लूट
हरदोई। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान के साथ दिन-दहाड़े लूट हो गई। वारदात उस वक्त हुई जब जवान अपनी बहन की शादी के लिए सब्ज़ी मण्डी से खरीददारी कर ई-रिक्शा से वापस लौट रहा था। इसी बीच भाजपा कार्यालय से कुछ कदमों की दूरी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बताते है कि …
हरदोई। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान के साथ दिन-दहाड़े लूट हो गई। वारदात उस वक्त हुई जब जवान अपनी बहन की शादी के लिए सब्ज़ी मण्डी से खरीददारी कर ई-रिक्शा से वापस लौट रहा था। इसी बीच भाजपा कार्यालय से कुछ कदमों की दूरी पर बदमाशों ने हमला कर दिया।
बताते है कि कोतवाली शहर के तत्यौरा गांव निवासी सीआईएसएफ जवान विवेक कुमार सिंह पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह की झारखंड में तैनात है। 8 फरवरी को उसकी बहन का तिलक था, बुधवार को बारात आनी है। मंगलवार को विवेक नवीन सब्ज़ी मण्डी खरीददारी करने के बाद ई-रिक्शा से वापस लौट रहा था। इसी बीच भाजपा कार्यालय से कुछ कदमों की दूरी पर एक दूसरे ई-रिक्शा पर चार बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया।
CISF के जवान और बदमाशों के बीच पहले छीना-झपटी हुई। इसके बाद बदमाशों ने किसी नुकीली चीज़ से हमला करते हुए जवान की जेब से 20 हज़ार रुपए लूट ले गए। विवेक कुमार सिंह ने बताया है कि बदमाश औरेंज रंग के ई-रिक्शा पर सवार थे, उसमें नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इस बारे में पुलिस का कहना है कि उसे फिलहाल इस मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आते ही कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पहले से खींचा गया वारदात का खाका ?
जिस तरह से सीआईएसएफ के जवान के साथ लूट हुई, उससे यही समझ में आ रहा है कि बदमाशों ने पहले से ही वारदात का खाका खींच लिया था। फिलहाल लोगों के बीच इसी तरह की बातें हो रही है।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: औरैया में गरजे अमित शाह, सपा-बसपा व कांग्रेस पर बोला हमला, जनता से की यह अपील
