इटावा: शिवपाल ने की चुनावी जनसभा, कहा- साइकिल को इतना वोट दो कि आंकड़ा दो लाख से पार हो जाए
इटावा। यूपी में चुनाव का प्रचार अब अपने चरम पर है। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दल चुनावी प्रचार के लिए मैदान में कूद गए हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे जसवंतनगर सीट से चुनावी मैदान में उतरे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने अपने चुनावी क्षेत्र में एक …
इटावा। यूपी में चुनाव का प्रचार अब अपने चरम पर है। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दल चुनावी प्रचार के लिए मैदान में कूद गए हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे जसवंतनगर सीट से चुनावी मैदान में उतरे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने अपने चुनावी क्षेत्र में एक जनसभा में कहा कि इस बार साइकिल को इतना वोट दो कि जीत का अंतर 2 लाख से भी ऊपर चला जाए।
उन्होंने कहा कि अगर सपा की सरकार बनी तो रोजगार और सरकारी नौकरी के लिए कानून बनाया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं को बढ़कर समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं महंगी बिजली से लाभ देते हुए 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:
अदा ने डस्टबिन संग डांस करके शेयर किया वीडियो, फैन्स ने की जमकर तारीफ
