बाराबंकी: सपा प्रत्याशी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- जिनके परिवार नहीं वह क्या जानें परिवार का दर्द
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार फरीद महफूज किदवई ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिना उनका नाम लिए तंज कसा कहा कि जिनके परिवार नहीं वह परिवार का दर्द क्या जानें। फरीद महफूद किदवई ने सपा का किया प्रचार किदवई ने हसनपुरवा,पहाड़ा पुरवा, लोहारन पुरवा, बीरजा पूर्वा, महंगूपुर, रमवापुर, सुखारी, डीहा, सिरोली कला, अशोक …
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार फरीद महफूज किदवई ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिना उनका नाम लिए तंज कसा कहा कि जिनके परिवार नहीं वह परिवार का दर्द क्या जानें।
फरीद महफूद किदवई ने सपा का किया प्रचार
किदवई ने हसनपुरवा,पहाड़ा पुरवा, लोहारन पुरवा, बीरजा पूर्वा, महंगूपुर, रमवापुर, सुखारी, डीहा, सिरोली कला, अशोक पुर, चन्दनापुर, बिठौर पुरवा, पुर, भगीरथ पूर्वा, दरोंरा में डोर टू डोर पहुँचकर पार्टी की नीतियों का जमकर बखान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पार्टी पर निशाना साधते हुए बोले कि जनता ने बीजेपी की सरकार से परेशान हो कर प्रथम और दूसरे चरण में बीजेपी का सफाया कर दिया है और 10 मार्च को सपा की सरकार बनने जा रही है।
डबल इंजन की सरकार ने किया डबल भ्रष्टाचार
डबल इंजन की सरकार ने डबल भ्रष्टाचार किया। यूपी सरकार ने झूठ पर झूठ बोलने का काम किया। सपा की सरकार बनने पर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होगी। किसानों को डीएपी औऱ यूरिया खाद मुफ्त दी जायेगी।भाजपा ने किल्लत-जिल्लत के अलावा कुछ नहीं दिया। इस मौके पर प्रधान देश राज वर्मा, प्रधान राकेश वर्मा, प्रधान अन्नू, दिलीप वर्मा, सुनील वर्मा, जोहेब क़िदवई, लल्लन वर्मा, पूर्व प्रधान सुनील, पूर्व प्रधान सूरज वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, ताज मोहम्मद, शैलेंद्र कुमार, प्रधान दिलीप लोधी, बाबू लोधी, आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा योगी जी ने मंगवा लिए हैं हजारों बुलडोजर
