पीलीभीत: हॉस्टल के कमरे में छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा ग्यारह के छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव हॉस्टल के कमरे में लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर एसपी, सीओ पुलिस बल के के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। विद्यालय प्रबंधन से भी बातचीत की गई, लेकिन खुदकुशी के पीछे वजह कोई नहीं बता …

पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा ग्यारह के छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव हॉस्टल के कमरे में लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर एसपी, सीओ पुलिस बल के के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। विद्यालय प्रबंधन से भी बातचीत की गई, लेकिन खुदकुशी के पीछे वजह कोई नहीं बता सका। परिवार वाले भी आ गए। उनसे बातचीत कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूल रुप से लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी इलाके के निवासी 18 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र संजय कुमार वर्मा शिवपुरी नवदिया गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ता था। सुबह पह कक्ष में पढ़ने गया था। पूर्वान्ह 11 बजे ब्रेक होने पर अपने हॉस्टल के कमरे में चला गया। इसके बाद रस्सी का बनाकर फंदा बनाया और पंखे के सहारे खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद भी जब छात्र नहीं लौटा तो विद्यालय प्रबंधन और साथी छात्र उसे तलाशते हुए हॉस्टल के कमरे में पहुंच गए। वहां फंदे पर आशीष का शव लटका मिला।

यह देख चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह, कोतवाल नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना कर जानकारी की गई, लेकिन कोई भी खुदकुशी के पीछे वजह नहीं बता सका। पुलिस ने छात्र के परिवार को सूचना दी तो वह भी कुछ देर में आ गए। उनसे भी पुलिस काफी देर तक बातचीत करती रही और फिर कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। इसके बाद एसपी दिनेश कुमार पी भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

 

संबंधित समाचार