गौतमबुद्ध नगर: OLX APP के जरिए रिटायर्ड कैप्टन से की ठगी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। ओएलएक्स एप पर पुराना सामान खरीदने के बहाने रिटायर्ड कैप्टन से 10 हजार रुपये की चोरो ने ठगी कर ली। पीड़ित से क्यूआर कोड को स्कैन कराकर खाते से पैसे निकाले थे जिसके बाद पीड़ित ने सेक्टर 49 थाने में केस दर्ज कराया है। सेक्टर-47 के निवासी प्रवीर सहाय ने बताया कि वह सेना …

नोएडा। ओएलएक्स एप पर पुराना सामान खरीदने के बहाने रिटायर्ड कैप्टन से 10 हजार रुपये की चोरो ने ठगी कर ली। पीड़ित से क्यूआर कोड को स्कैन कराकर खाते से पैसे निकाले थे जिसके बाद पीड़ित ने सेक्टर 49 थाने में केस दर्ज कराया है।

सेक्टर-47 के निवासी प्रवीर सहाय ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन हैं। जिन्होंने कपड़ा सुखाने वाला हैंगर को बेचने के लिए OLX APP पर विज्ञापन अपलोड किया था। जिसमें अपना मोबाइल नं. भी लिखा था, जिस पर सुनीता नाम की महिला ने फोन करके हैंगर खरीदने की बात करी थी। जिसके बाद उस महिला ने रिटायर्ड कैप्टन से मुकेश नाम को आदमी से बात कराई। और हैंगर खरीदने के लिए आनलाइन भुगतान के लिए कहा जिसके बाद रिटायर्ड कैप्टन से फोन पे पर पहले 10 रुपये ट्रांसफर किए।

तॉकि भरोसे में ले सके। इसके बाद एक क्यूआर कोड भेजा और इसे स्कैन करने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने क्यूआर कोड को स्कैन किया तो उनके फोन पे खाते से करीब 10 हजार रुपये निकल गए। फिर पीड़ित ने आरोपी के नंबर पर कॉल की तो वह बंद मिला। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़े-भारत ने भारतीयों को दी सलाह, जिनकी यहां जरूरत नहीं वो यूक्रेन छोड़ दें

संबंधित समाचार